---Advertisement---

CM Bhagwant Mann मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज शुरू! क्या है 10 दिन के कैंपेन का मकसद

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे फेज की शुरुआत हो गई है और ऐसे में सरकार की तरफ से किस कदर प्रयास किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कैसे कैबिनेट मिनिस्टर योगदान दे रहे हैं

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2026 4:49 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे सफर की शुरुआत हो गई है और ऐसे में राज्य के अलग-अलग जगह पर सफाई का कार्यक्रम जारी है। इस दौरान कैबिनेट मिनिस्टर खुद इस पहल में हिस्सा ले रहे हैं और राज्य के साफ-सफाई का खास ख्याल रख रहे हैं। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान के मंत्री की तरफ से किस तरह से काम किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। किस तरह से सरकार की तरफ से इसे लेकर जबरदस्त मुहिम जारी है। जगह-जगह पर साफ सफाई और कचरा इकट्ठा किया जा रहा है।

सांसद और मेयर भी दे रहे हैं CM Bhagwant Mann की पहल में साथ

आप पंजाब ने कहा, “मान सरकार के मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज़ शुरू हो गया है!! MLA डॉ. अजय गुप्ता और मेयर जतिंदर पाल मोती ने अमृतसर में सफाई अभियान में खुद हिस्सा लिया, अगले 10 दिनों में बड़े पैमाने पर सफाई की जाएगी पंजाब को पूरी तरह से साफ बनाने की दिशा में यह सरकार की अहम पहल है।”

10 दिन के मिशन क्लीन पंजाब का क्या है लक्ष्य

वहीं ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने पटियाला में थापर इंस्टीट्यूट से जेल रोड तक खुद सफ़ाई करके इस खास कैंपेन की शुरुआत की। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलने वाले इस 10 दिन के कैंपेन का मकसद कूड़े की जगहों को साफ़ करके शहरों और गांवों को साफ़ बनाना है।

क्या है मिशन क्लीन पंजाब के मायने

सीएम भगवंत मान के मुताबिक सफ़ाई को सिर्फ़ एक कैंपेन न समझें, बल्कि इसे अपनी रोज़ की ज़िम्मेदारी बनाएं। सरकार पंजाब के लोगों से अपील करती हैं कि हर नागरिक सरकार की इस पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दे। कम भगवंत मान के खास शहर से स्वच्छ पंजाब, सुंदर पंजाब — हमारी साझा ज़िम्मेदारी मुहिम पर काम किया जा रहा है और हर संभव इसका प्रयास किया जा रहा है कि राज्य को स्वच्छ एवं साफ बनाया जा सके।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026