---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश में ‘स्कूल्स ऑफ़ एमिनेंस’ की तरक्की देख फटी रह गई कॉकरोच जनता पार्टी लीडर सौरव दास की नजरें, जानें क्या कहा

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने में लगातार तत्पर रहते हैं। इस सब के बीच मान सरकार की तरफ से शिक्षा की तरफ क्रांति देखी जा रही है। वहीं सरकारी स्कूल का कायाकल्प देख सौरव दास ने रिएक्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2026 5:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की दिशा किस तरह बदल रही है और नई तस्वीर बना रही है यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच कॉकरोच जनता पार्टी के को-कंवर्नर सौरव दास ने स्कूलों का दौरा किया। स्कूल्स ऑफ़ एमिनेंस से वह कुछ इस कदर इंप्रेस हुए कि उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात कही है। वहीं इस पर सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। इस बारे में आइए जानते हैं आखिर सौरव दास ने इसे लेकर क्या कहा है।

स्कूल्स ऑफ़ एमिनेंस से इम्प्रेस हुए सौरव दास

सौरव दास ने इसे लेकर x पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी की एक टीम स्कूल ऑडिट करने के लिए लुधियाना, पंजाब पहुंची। हमारे ऑब्जर्वेशन जानने के लिए वीडियो देखें। स्कूल्स ऑफ़ एमिनेंस से बहुत इम्प्रेस हुआ। 20 में से ज़्यादातर पॉइंट पॉज़िटिव थे। फिर भी, कुछ दिक्कतें देखी गईं। हमने उन्हें एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस को बताया, जो हमसे मिलने के लिए तुरंत मान गए। हमने मांग की कि दिक्कतों को तुरंत हल किया जाए। मिनिस्टर ने हमें जल्दी एक्शन लेने का भरोसा दिया।”

CM Bhagwant Mann का सरकारी स्कूल को लेकर क्या है मिशन

वहीं हरजोत सिंह बैंस ने इसे लेकर कहा, “हमारे सरकारी स्कूलों में आने और इंडिपेंडेंट सोशल ऑडिट करने के लिए सौरव, आपका धन्यवाद। हम फीडबैक का स्वागत करते हैं—तारीफ हमें मोटिवेट करती है, और कमियां हमें बेहतर बनाने में मदद करती हैं। जैसा कि बात हुई, मैंने आपकी टीम द्वारा बताए गए मुद्दों पर ध्यान दिया है और मैं पर्सनली उनके सॉल्यूशन को मॉनिटर करूंगा। मेरी सरकार का मिशन साफ ​​है: पंजाब में हर बच्चे को एक सुरक्षित, मॉडर्न और हाई-क्वालिटी सरकारी स्कूल मिलना चाहिए। और हम इसे हकीकत बनाने के लिए कमिटेड हैं।”

सरकारी स्कूल का कायाकल्प करने में पीछे नहीं हैं सीएम मान

सीएम भगवंत मान के मंत्री ने आगे कहा, “हमारे स्कूल हमेशा पब्लिक ऑडिट के लिए खुले हैं, और हम हमेशा कमियों को मानने और ठीक करने के लिए तैयार हैं। हम तब तक कड़ी मेहनत करते रहेंगे जब तक हमारे 20,000 सरकारी स्कूलों में से हर एक अच्छा न हो जाए—और फिर उन स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए और भी कड़ी मेहनत करेंगे। हमें अकाउंटेबल बनाए रखने के लिए धन्यवाद।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

कल का मौसम 12 September 2026

सितम्बर 11, 2026

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 11, 2026