CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी इन क्षेत्रों में छू रही ऊंचाइयां, देशभर में IIRF रैंकिंग में दिखाया इस तरह दबदबा

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के मामले में देशभर में दबदबा दिखाने के बाद अब अब मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने इतिहास दर्ज किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: सरकारी स्कूल के विकास के मामले में पंजाब में देशभर में टॉप स्थान हासिल किया। वहीं सबके बीच अब पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में IIRF रैंकिंग में अपना दबदबा दिखाया है। निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य चौतरफा विकास की ओर अग्रसर है तो इस सबके बीच लगातार एक के बाद एक इतिहास दर्ज किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को लेकर जो खबर सामने आई है वह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान सरकार शिक्षा के मामले में अडिग होकर काम कर रही है यह बताने के लिए काफी है।

आईआईआरएफ रैंकिंग में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने CM Bhagwant Mann को किया गर्वित

कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने इसकी जानकारी लोगों को दी है तो वहीं इसके साथ ही बताया गया कि पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी आईआईआरएफ रैंकिंग में सभी स्टेट एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज में टॉप रैंक हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं देश भर में इसने दूसरा स्थान हासिल किया है। यह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान के शानदार निर्देश की खासियत को बताता है जहां हर तरफ सिर्फ विकास का कार्य किया जा रहा है।

भारत के फूड बाउल के तौर पर कैसे हो रही पंजाब की विरासत और मजबूत

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “सीएम भगवंत मान जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी रिसर्च इनोवेशन और एकेडमिक एक्सीलेंस के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही है। लेटेस्ट आईआईआरएफ रैंकिंग से सभी स्टेट एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में टॉप रैंक और देश भर में दूसरा स्थान हासिल करना पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है। इसका श्रेय समर्पित फैकल्टी रिसर्च टीचर्स स्टाफ और स्टूडेंट्स को जाता है जिनकी लगातार कोशिशें से भारत के फूड बाउल के तौर पर पंजाब की विरासत और मजबूत हो रही है। पूरी पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी कम्युनिटी को बधाई।”

यह निश्चित तौर पर पंजाब के लिए बहुत बड़ी बात है कि अकादमी एक्सीलेंस के साथ-साथ इनोवेशन और रिसर्च के मामले में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने इतिहास रचा है।

 

 

Exit mobile version