---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए CM Bhagwant Mann की हरी झंडी! सैकड़ों योग्य उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। मान सरकार का लक्ष्य है कि योग्य उम्मीदवारों को भरपूर मात्रा में मौके मिले और अपनी काबिलीयत के बल पर वे नौकरी हासिल कर सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 5:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन रोजगार को पंजाब में एक बार फिर रफ्तार मिलती नजर आ रही है। अबकी बार मामला स्वास्थ्य विभागव में होने वाली भर्ती से जुड़ा है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर होने वाली भर्ती के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इसका आशय है कि विभाग भर्ती से जुड़ा प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM Bhagwant Mann के ड्रीम मिशन से पंजाब वासियों को अवगत कराया है। वित्त मंत्री ने बताया है कि पंजाब स्वास्थ्य विभाग में नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कई पदों पर भर्ती होगी जिसकी प्रक्रिया जारी है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि सैकड़ों योग्य उम्मीदवारों को एक बार फिर रोजगार पाने का मौका मिलने वाला है।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए CM Bhagwant Mann की हरी झंडी!

इससे जुड़ी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साझा की है। ड्रग्स के विरुद्ध जारी युद्ध का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने सीएम भगवंत मान के ड्रीम मिशन से सभी को अवगत कराया है। हरपाल सिंह चीमा ने बताया है कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कई पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि 200 मनोवैज्ञानिकों की अस्थायी भर्ती की जाएगी और 6 माह में नियमित भर्ती भी की जाएगी, ताकि ड्रग्स से ग्रसित मरीजों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास किया जा सके।

CM Bhagwant Mann के ड्रीम मिशन का जिक्र करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि 1000 बेड सहित बुनियादी ढांचे का उन्नयन, निजी संस्थानों में भी 1000 बेड का प्रावधान किया जा रहा है। ऐसा मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। पंजाब सरकार का कहना है कि विपक्ष ड्रग्स मुक्त अभियान को चाहें जितना बदनाम करले, कार्रवाई का दौर नहीं थमेगा।

मान सरकार के मिशन रोजगार को मिलेगी रफ्तार!

मालूम हो कि पंजाब की भगवंत मान सरकार मिशन रोजगार के तहत राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में भर्ती निकालकर युवाओं के समक्ष अवसरों के द्वार खोले जा रहे हैं। CM Bhagwant Mann का स्पष्ट कहना है कि सरकारी नौकरी देने का क्रम जारी रहेगा। योग्य उम्मीदवार आएं, भर्ती के लिए आवेदन करें और अपनी मेधा के बल पर नौकरी हासिल करें। इसी निति के कारण सीएम भगवंत मान के कार्यकाल में हजारों उम्मीदवारों को पारदर्शिता के साथ नौकरी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026