---Advertisement---

बुजुर्ग, बच्चें और गर्भवती महिलाओं का रखें ख्याल! पंजाब में Covid के बढ़ते मामलों के बीच Bhagwant Mann सरकार की एडवाइजरी; जानें डिटेल

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने पंजाब में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान घरों में रहने वाले बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल रखने की बात कही गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 3:43 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: स्थिति लगातार बदल रही है और गर्मी के बढ़ने के साथ ही कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पंजाब में भी इसकी बानगी देखने को मिल रही है जहां कोविड के मामलों में हल्की उछाल देखी गई है। भगवंत मान सरकार इस स्थिति को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। मान सरकार ने एडवाइजरी जारी कर पंजाब वासियों को खास सलाह दी है। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के अपील की है वे अपने घरों में बच्चें, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्हें बगैर मास्क के घरों से बाहर ना निकलने दें। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई है, ताकि Covid के बढ़ते मामलों पर रोकथाम लगाई जा सके।

पंजाब में Covid के बढ़ते मामलों के बीच Bhagwant Mann सरकार की एडवाइजरी

मान सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर पंजाब वासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने Covid के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। भगवंत मान सरकार की ओर से कहा गया है कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। यदि बहुत जरूरी हो तो मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ऐसा करने के साथ लोग कोविड के मामलों को बढ़ने से रोक सकते हैं। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से ये भी अपील की है कि वे अपने घरों में बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखें, ताकि किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

एक सप्ताह में तेजी से बढ़े कोविड के मामले!

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में एक सप्ताह पहले तक कोविड के सक्रिय केस की संख्या 12 थी। हालांकि, बीतते समय के साथ एक सप्ताह बाद ही ये संख्या 35 पर पहुंच गई है। Bhagwant Mann सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फिलहा ल 35 मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार सतर्क हो गई है और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर उनसे सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026