---Advertisement---

पंजाब वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेवा केंद्रों पर राजस्व और परिवहन विभाग की दर्जनों नई सेवाओं का आगाज; ऐसे होगा जबरदस्त फायदा

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब में स्थित सेवा केन्द्रों पर राजस्व व परिवहन विभाग से जुड़ी दर्जनों नई सेवाओं की शुरुआत की है। दावा किया जा रहा है कि इससे लोगों का काम आसान होगा और कम समय में वे अपना सरकारी काम-काज निपटा सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 16, 2025 4:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: उन तमाम पंजाब वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जो सरकारी काम-काज के चक्कर में विभिन्न दफ्तरों का दौरा करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सीएम भगवंत मान ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, भगवंत मान सरकार ने राजस्व और परिवहन विभाग की दर्जनों नई सेवाओं को सेवा केन्द्रों से जोड़ दिया है। अब सेवा केन्द्रों पर ही पंजाब वासी अपने हिस्से की शिकायत दर्ज कराकर समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। CM Bhagwant Mann के इस कदम को बेहद अहम बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी। इसके साथ ही वे अपनी नजदीकी सेवा केन्द्रों का दौरा कर आर्थिक रूप से भी अपनी बचत कर सकेंगे।

सेवा केन्द्रों पर CM Bhagwant Mann की सरकार ने दर्जनों नई सेवाओं का किया आगाज

मान सरकार ने राजस्व विभाग की 6 और परिवहन विभाग की 29 नई सेवाओं को सेवा केन्द्रों से जोड़ा है। राजस्व विभाग की जो सेवाएं जुड़ी हैं उसमें डिजिटल फर्द, वरासती इंतकाल के लिए आवेदन, रजिस्टर्ड वसीके के आधार पर इंतकाल के लिए अर्जी, फर्द के रिकार्ड में किसी भी प्रकार की एंट्री या करेक्शन के लिए आवेदन, ऋण लेने या कोर्ट केस में उपयोग के लिए जरूरी रपट की एंट्री और सब्सक्रिप्शन सर्विस शामिल है। CM Bhagwant Mann के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की 29 नई सेवाएं भी सेवा केन्द्रों से जुड़ गई हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, एड्रेस बदलाव, वाहन पंजीकरण इत्यादि जैसी सेवाएं शामिल हैं। सीएम भगवंत मान की नई मुहिम से पंजाब वासियों को खूब राहत मिलेगी और उन्हें संबंधित दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

पंजाब वासियों को होगा जबरदस्त फायदा!

गौरतलब है कि राज्यवासियों को अपने तमाम विभागिय कार्य हेतु सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता है। इससे समय के साथ-साथ अतिरिक्त पैसे की खर्च भी होती है। ऐसे में जो सुविधाएं सेवा केन्द्रों पर मिल रही हैं, उसके लिए कम से कम नागरिकों को भटकना नहीं पड़ेगा। लोग अपने नजदीकी सेना केन्द्र पर पहुंचकर CM Bhagwant Mann की सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे और फायदा ले सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026