---Advertisement---

350वें शहीदी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी Bhagwant Mann सरकार! चंडीगढ़ में हाई लेवल बैठक कर पंजाब CM ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हाई लेवल मीटिंग संपन्न हुई है। उच्च अधिकारियों के साथ संपन्न हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2025 2:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में भारी चहल-पहल के बीच उच्च अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अहम बैठक संपन्न हो गई है। सीएम मान ने बैठक के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया है। इस दौरान पंजाब सीएम ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने संबंधित विभागों को दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने स्पष्ट किया है कि गुरु तेग बहादुर जी के चरण स्पर्श प्राप्त 130-140 ऐतिहासिक स्थलों पर कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। इन स्थलों की भव्यता बढ़ाई जाएगी, ताकि समस्य पंजाबवासी खुशी के साथ उत्सव का हिस्सा बनकर जश्न मनाएं और अपनी परंपरा का निर्वहन करें।

चंडीगढ़ में सीएम Bhagwant Mann की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक

इस हाई लेवल बैठक की जानकारी पंजाब सीएम के एक्स हैंडल से साझा की गई है। सीएम भगवंत मान के हैंडल से लिखा गया है कि “आज चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।”

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आगे लिखते हैं कि “गुरु साहिब जी के चरण स्पर्श प्राप्त 130-140 ऐतिहासिक स्थलों पर कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी शताबदी मनाने के संबंध में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार के साथ भी बातचीत की जाएगी। हम गुरु साहिब जी के बारे में यादगार डाक टिकट जारी करने की अपील पहले ही भारत सरकार से कर चुके हैं।”

सूबे में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश

कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के विभिन्न जिलों में अलर्ट की स्थिति है। गुरदासपुर से लेकर पठानकोट, फरीदकोट, फजिल्का, तरनतारन समेत अन्य कई जिलों में पुलिस सघनता के साथ एक-एक गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी बीच गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस से पहले भी Bhagwant Mann सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 1, 2026

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026