---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की कुशल नीतियों का असर! गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही ये खास मुहिम, मिल रहा तगड़ा लाभ

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों का असर है कि आज भारी संख्या में लोग आम आदमी क्लीनिक पहुंचकर चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ ले पा रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाएं शामिल हैं जिन्हें मुफ्त इलाज मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2026 5:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की नीतियां राज्य की जनता को व्यापक तौर पर लाभान्वित कर रही हैं। किसान से लेकर छात्र, व्यापारी, महिलाओं समेत अन्य तमाम वर्ग इन नीतियों की मदद से लाभ उठा रहा है। ऐसी ही कुशल नीति का प्रमाण है राज्य के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रही आम आदमी क्लीनिक। इन क्लीनिक्स पर लोगों को मुफ्त जांच से लेकर इलाज, दवा आदि मुहैया कराया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के इस मुहिम का लाभ गर्भवती महिलाओं को भी हो रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए आम आदमी क्लीनिक वरदान साबित हो रहे हैं। महिलाएं अपने नजदीकी क्लीनिक पर पहुंचकर जांच, दवा और मुफ्त इलाज पा रही हैं और अपनी तगड़ी बचत कर रही हैं। इससे एक ओर कीमती समय, तो दूसरी ओर आर्थिक बचत हो रही है।

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही आम आदमी क्लीनिक

राज्य के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रही आम आदमी क्लीनिक महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। आलम ये है कि गर्भवती महिलाएं अपने घरों के नजदीक स्थापित आम आदमी क्लीनिक पर पहुंच कर मुफ्त इलाज करा रही हैं। इसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर अन्य तमाम जांच और दवाओं की उपलब्धता शामिल है। इतना ही नहीं, आम आदमी क्लीनिक पर प्रसव का भी पुख्ता इंतजाम है जो गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पूरे पंजाब में हर महीने 20000 से अधिक गर्भवती महिलाएं आम आदमी क्लीनिक पर पहुंचकर इलाज करा रही हैं। इन महिलाओं को इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ती है और उन्हें सारी सुविधाएं सरकार की तरफ से मिल जाता है।

पंजाब CM Bhagwant Mann के प्रयासों से मिल रहा तगड़ा लाभ

गौरतलब है कि सीएम मान के प्रयासों से गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल रहा है। आम आदमी क्लीनिक पर मुफ्त इलाज कराकर महिलाएं अपने कीमती समय की बचत कर रही हैं। वे अपने घर से नजदीक क्लीनिक पर पहुंचती हैं और सरकारी प्रक्रिया के अनुसार चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच, दवा व अन्य सुविधाओं का मुफ्त लाभ उठाती हैं। ऐसा कर गर्भवती महिलाओं को तगड़ा लाभ मिल रहा है और सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मुहिम सफल साबित हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Pakistan Afghanistan Conflict

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026