---Advertisement---

Bhagwant Mann: संपत्ति विवाद, अवैध कब्जा समेत इन शिकायतों को चुटकियों में निपटा रही मान सरकार! NRI मंत्री ने पेश किया आंकड़ा

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में रहने वाले नागरिकों के साथ प्रवासी पंजाबियों के हित को भी प्राथमिकता दे रही है। इस कड़ी में मान सरकार की ओर से कुछ-एक ऐसे कदम भी उठाए गए हैं कि जो पंजाबी NRI नागरिकों के लिए बेहतर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2025 4:19 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में रहने वाले नागरिकों के साथ प्रवासी पंजाबियों के हित को भी प्राथमिकता दे रही है। इस कड़ी में मान सरकार की ओर से कुछ-एक ऐसे कदम भी उठाए गए हैं कि जो पंजाबी NRI नागरिकों के लिए बेहतर है। भगवंत मान सरकार में एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह ने इसी कड़ी में कुछ आंकड़े पेश किए हैं। ‘AAP पंजाब’ के हैंडल से जारी पोस्ट में Bhagwant Mann सरकार के आंकड़ों को आसानी से समझा जा सकता है। इन आंकड़ों के जरिए पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि कैसे दूसरे NRI मिलनी मीटिंग में 100 से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण हुआ है। ये शिकायतें संपत्ति विवाद, अवैध कब्जा और विवाह से संबंधित हैं।

NRI शिकायतों का निपटारा कर रही Bhagwant Mann सरकार!

भगवंत मान सरकार राज्य के बाहर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासी पंजाबियों द्वारा की जा रही शिकायतों का निपटारा कर रही है। ऐसा करने के लिए ‘ऑनलाइन मिलनी मीटिंग’ आयोजित की जाती है। बीते दिनों आयोजित हुई दूसरी मिलनी मीटिंग में 100 से ज्यादा NRI शिकायतों का निपटारा हुआ है। इसकी जानकारी सीएम Bhagwant Mann के कैबिनेट में मंत्री कुलदीप सिंह ने दी है। मंत्री Kuldeep Singh ने बताया है कि निपटाए गए मुद्दों में संपत्ति विवाद, अवैध कब्जा और विवाह से जुड़े मामले शामिल हैं। पंजाब सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शिकायत करने वालों में ऐसे प्रवासी पंजाबी शामिल हैं जो अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और अन्य देशों में रहते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार हो रही कार्रवाई!

पंजाब सरकार प्रवासी नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की दिशा में लंबे समय से काम करती आ रही है। इस दिशा में एक प्रभावी कदम उठाते हुए ‘ऑनलाइन मिलनी’ का आयोजन करने और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों की बात सुनने का प्रावधान रखा गया। इसी कड़ी में सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार मंत्री कुलदीप सिंह सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए न्यायसम्मत कार्रवाई के लिए निर्देश रहे हैं। सीएम Bhagwant Mann ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की इस पहल का लक्ष्य प्रवासियों और राज्य के बीच संबंधों को मजबूत करना और सभी शिकायतों का समय पर समाधान करना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026