---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों का दिखा असर, माँ-बेटी सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं को पहुंचा फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 3:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत ‘माँ-बेटी सम्मान योजना’ को महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बता दें कि सरकार के इस पहले लाखों महिलाओं को आर्थिक फायदा पहुंच रहा है।

माँ-बेटी सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से परिवार और समाज दोनों का विकास तेज होता है।

योजना के तहत लाखों महिलाओं को पहुंचा फायदा

बता दें कि CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से माँ-बेटी सम्मान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हर महीने जनरल कैटेगरी को 1000 रूपये और एसी कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रूपये की धनराशि दी जाएगी। पंजाब सरकार का कहना है कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

यही वजह है कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि ऐसी योजनाएं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

सरकार के प्रयासों से बढ़ी लाभार्थियों की संख्या

सरकार का कहना है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। पात्र लाभार्थियों की पहचान, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इसके चलते अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिल रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के प्रयासों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जुलाई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026