---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने पाकिस्तान को लेकर किया बड़ा खुलासा, खालिस्तानियों को लेकर कही ये बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह खुलासा किया है कि खालिस्तानियों को पाकिस्तान के द्वारा फंडिंग की जा रही है। इस फंडिंग में पंजाब के कुछ बड़े पार्टी के नेता भी शामिल हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 4:15 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2023 6:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में फैले क्राइम को लगातार कम कर रहें हैं। ऐसे में उन्होंने अपने पुलिस फोर्स को भी हाईटेक बना दिया है। बता दें कि मंगलवार को सीएम ने खलिस्तानियों को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम मान के इस दावे को लेकर पंजाब में खलबली सी मच गई है। सीएम मान की तरफ से यह कहा गया है कि खालिस्तानी समर्थकों को लगातार पाकिस्तान की तरफ से फंडिंग की जा रही हैं। इसी वजह से खालिस्तानी समर्थक राज्य में इतना उत्पात मचा रहे हैं। फिलहाल सीएम मान ने यह नहीं बताया है कि इन खालिस्तानियों से निपटना कैसे है।

पंजाब के बड़े नेता कर रहे खालिस्तानियों का समर्थन

पंजाब में लगातार बढ़ रहे खालिस्तानियों के प्रकोप से सीएम मान काफी चिंतित हैं। ऐसे में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पंजाब के ही कुछ लोग हैं जो इन खालिस्तानियों का समर्थन कर रहे हैं। किसी भी राज्य के लिए यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। पंजाब पुलिस इन खालिस्तानियों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है लेकिन अपने लोगों के मिले होने की वजह से इन्हें खत्म नहीं किया जा सकता। सीएम मान ने इन खालिस्तान समर्थकों के बारे में बात करते हुए कहा है कि ” खालिस्तान समर्थक की संख्या एक हजार के करीब है, जो पूरे पंजाब को अपने चपेट में लेने की कोशिश कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann 10 मार्च को पेश करेंगे पंजाब का Budget, फिल्म सिटी बनाने और रोजगार सहित इन मुद्दों पर रहेगी सरकार की नजर

फंडिंग से चल रही है इन खालिस्तानियों की दुकानें

सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे इन खालिस्तानियों के मुद्दे को लेकर कहा कि ” पाकिस्तान की फंडिंग के द्वारा ही इनकी दुकानें चल रही हैं।” पंजाब में लगातार दिख रहे ड्रोन को लेकर सीएम ने कहा कि पंजाब में ही आए दिन ड्रोन क्यों दिखाई पड़ता है जबकि राजस्थान में आज तक कभी भी ड्रोन नहीं उतरा। आखिर पंजाब की भोली – भाली जनता को पाकिस्तान के आकाओं के द्वारा क्यों परेशान किया जा रहा है। वहीं सीएम मान ने पाकिस्तान को भी मुहतोड़ जवाब दिया है। खालिस्तानियों और आसमान में दिखाई दे रहे ड्रोन को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आका चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन अब वो पंजाब के लोगों को परेशान नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: LTTE Leader Prabhakaran अभी मरा नहीं है! तमिलनाडु के नेता का दावा- वह जिंदा है और जल्द सामने आएगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026