किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लाखों के खर्चे को CM Bhagwant Mann ने किया फ्री! पंजाब में दिखा हेल्थ सेक्टर में अद्भुत क्रांति

CM Bhagwant Mann: किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा सरकार की तरफ से मुहैया करवाई जा रही है और यह कहीं ना कहीं उसकी सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। कैसे हो रहा है हेल्थ सेक्टर में बदलाव आइए जानते हैं।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पैसों की कमी की वजह से किसी की जान ना जाए और उसका इलाज न रुके इस बात का ध्यान हमेशा पंजाब सरकार रखती है। फ्री में बेहतर और सुविधाजनक इलाज मिल सके इसके लिए लगातार सीएम भगवंत मान की तरफ से काम किया जाता है। पंजाब में इलाज के लिए अब किसी सरकारी अस्पताल या फिर पैसों की मोहलत होने की जरूरत नहीं है।यही वजह है कि किडनी ट्रांसप्लांट तक सरकार की तरफ से करवाया जा रहा है। इसका फायदा भी लोगों को मिल रहा है। आइए जानते हैं कैसे सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य के लिहाज से राज्य में क्रांति की बहार ला दी है।

CM Bhagwant Mann की वजह से किडनी ट्रांसप्लांट की मिली लोगों को सुविधा

सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा, “मान सरकार की हेल्थ क्रांति की वजह से, पंजाब में अब जान बचाने वाले इलाज मुफ़्त हैं! पटियाला के राजिंद्र हॉस्पिटल में मुफ़्त किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा लेने वाले परिवार से मिले और उनकी सेहत के बारे में पूछा। परिवार ने मुफ़्त इलाज की सुविधा देने के लिए मान सरकार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर, उन्होंने इलाज कर रही मेडिकल टीम का हौसला बढ़ाया और परिवार को सेहतमंद और खुशहाल ज़िंदगी की शुभकामनाएं दीं। मान सरकार की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

स्वास्थ्य सेक्टर में सीएम भगवंत मान ने ला दी क्रांति

पंजाब के अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा फ्री में मिलना वाकई सीएम भगवंत मान सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। जिस तरह से मरीज और उनके परिवार को अपना साथ मुख्यमंत्री दे रहे हैं यह उनकी दरियादिली को दिखाता है। किस तरह से हेल्थ सेक्टर में पंजाब मजबूती के साथ खड़ा है यह बताने के लिए काफी है। सिर्फ पैसों की कमी की वजह से किसी का इलाज अब नहीं रुक सकता है और सभी सुविधा प्रदान करने का काम सीएम भगवंत मान की तरफ से किया जा रहा है तभी किडनी जैसी बीमारियों से भी लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

 

 

Exit mobile version