CM Bhagwant Mann का मास्टरस्ट्रोक, देखें कैसे स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रोजगार का दिया पंजाब को डबल तोहफा

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे सरकार की तरफ से डबल तोहफा मिला है और कैसे एक अलग क्रांति का दौर जारी है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पिछले 4 सालों में पंजाब में स्वास्थ्य के लिहाज से एक अलग ही क्रांति देखी जा रही है जहां सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि मेडिकल सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल सके। पंजाब में फ्री इलाज से लेकर हर संभव डॉक्टर की निगरानी में मरीज रह सके इसका ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में आम आदमी क्लीनिक खोलने के साथ ही रोजगार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। टैलेंटेड युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में नौकरियां मिल रही है। आइए जानते हैं कैसे 4 साल में स्वास्थ्य और रोजगार को कदम से कदम मिलाकर चला रही है मान सरकार।

सीएम भगवंत मान ने इस तरह नौकरी और स्वास्थ्य को लेकर क्रांति का सौगात

पंजाब में पिछले 4 सालों में स्वास्थ्य और रोजगार को साथ-साथ लेकर चल रहे सीएम भगवंत मान के बारे में अगर बात करें तो स्वास्थ्य विभाग में लगभग 5,388 युवाओं को रोजगार दिया गया। रिपोर्ट में आप पंजाब ने बताया है कि मेडिकल अधिकारी की संख्या 1458 है। विशेषज्ञ चिकित्सक की संख्या 271 है। 1070 नर्स की नियुक्ति मान सरकार ने की है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 1,352 बताए गए हैं।

इस तरह स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर रहे CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान के कार्यकाल में सरकारी अस्पताल की सुविधाओं में एक अलग ही बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है है। योग्य युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि रोजगार के साथ-साथ जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है ताकि पंजाब के लोगों को किसी की तरह की कोई शिकायत ना रहे। उन्हें जरूरत पड़ने पर हर संभव मेडिकल सुविधा मिल सके m

सरकारी अस्पताल के अलग अलग पदों पर कर्मचारियों को बहाल किया जा सके इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। ऐसे में मरीज को मिलने वाली हर सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। निश्चित तौर पर यह राज्य के लोगों के लिए खुशियों से कम नहीं है।

Exit mobile version