---Advertisement---

PWD और जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों संग सीएम Bhagwant Mann की खास बैठक! व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश हुए जारी

होली से पहले सीएम Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में जल सप्लाई विभाग एवं PWD में कार्यरत तमाम आला अधिकारियों संग बैठक में हिस्सा लिया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 11, 2025 3:47 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में बढ़ती गहमा-गहमी के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की खास बैठक संपन्न हुई है। होली से पहले हुई मान सरकार की बैठक में अधिकारियों के सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम Bhagwant Mann की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस बैठक में जल सप्लाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल रहे हैं। इसके अलावा सहकारिता विभाग के अधिकारी भी चंडीगढ़ में हुई बैठक में सम्मलित रहे हैं। सीएम मान ने अधिकारियों संग बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा भी की है और जल्द से जल्द उन्हें जनता को समर्पित करने के निर्देश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ में PWD में कार्यरत अधिकारियों संग सीएम Bhagwant Mann की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स हैंडल से चंडीगढ़ में संपन्न हुई मीटिंग से जुड़ी खास तस्वीर सांझा की गई है। सीएम मान के हैंडल से जानकारी दी गई है कि “चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जगराओं-नकोदर सड़क प्रोजेक्ट के संचालन और रख-रखाव को लेकर विचार-विमर्श किया। सभी अफसरों को कानूनी अड़चनें दूर करके जल्द ही इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द इसे जनता को समर्पित किया जा सके।”

सीएम Bhagwant Mann ने सहकारिता और जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों संग भी बैठक की है। इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से दी गई है। पंजाब सीएम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस बैठक में विकास कार्यों का जायजा लिया गया है। इसके अलावा सभी अफसरों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सीएम भगवंत मान के निर्देशों के बाद पंजाब में दुरुस्त होगी व्यवस्था

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद आला अधिकारियों की सक्रियता तेज हो गई है। जल सप्लाई विभाग हो या सहकारिता या लोक निर्माण विभाग। सभी विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों के हरकत में आने से विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। इससे सड़क, नाले या अन्य निर्माण कार्य जल्द से जल्द हो सकेंगे और व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसका लाभ पंजाब की जनता को होगा और उन्हें बेहतर सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026