---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से की मुलाकात, जानिए किन खास मुद्दों पर हुई बातचीत

CM Bhagwant Mann: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात के वीडियो को शेयर करते हुए आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और वीडियो क्यों खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 2:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की तरक्की खुशहाली और शांति के लिए लगातार काम कर रही मान सरकार अपनी जनता के बीच हमेशा नेकदिली को लेकर सुर्खियों में होते हैं। इस सब के बीच उन्होंने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की और इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को दी है। यह मुलाकात क्यों खास रहा और इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने आखिर क्या कहा है। इस बारे में आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल भी वहां मौजूद थे। जानिए पूरी खबर डिटेल्स में।

सीएम भगवंत मान की श्री श्री रविशंकर जी क्या हुई बातचीत

दरअसल सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “आज मैं बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से मिला।
इस दौरान, मैंने नेशनल कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के साथ गुरुदेव जी का आशीर्वाद लिया… समाज कल्याण, शिक्षा, मानसिक शांति और भाईचारे को और मज़बूत करने के बारे में चर्चा हुई। पंजाब समेत पूरे देश के लिए तरक्की, खुशहाली और शांति की कामना करता हूं। क्रांति ज़िंदाबाद!” फिलहाल यह मुलाकात चर्चा में है।

CM Bhagwant Mann को श्री श्री रविशंकर जी से मिला विशेष सम्मान

सीएम भगवंत मान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे श्री श्री रविशंकर जी ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित पंजाब के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें विशेष सम्मान देते हुए दिखे। उनसे मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने भाव को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करते हुए दिखे और यह मेलमिलाप उनके लिए खास रहा। जहां उन्होंने पंजाब समेत पूरे देश की तरक्की खुशहाली और शांति के लिए आशा और कामना करते हुए नजर आए। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब तरक्की के मार्ग पर अडिग है और अलग-अलग मुहिम से हर किसी का ध्यान रखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026