---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: “मेरा घर मेरे नाम” के तहत 393 परिवारों को मिला घर का मालिकाना हक, कैबिनेट मंत्री ने दी अहम जानकारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार राज्य के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिल रहा है

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 12, 2026 5:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार राज्य के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

सीएम मान की अगुवाई में चल रही “मेरा घर मेरे नाम” योजना के तहत 393 परिवारों को घर का मालिकाना हक सौंपा गया है। इस पहल को लेकर पंजाब सरकार ने इसे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया है। इसक जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने दी जानकारी

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज पटियाला के ग्रामीण इलाके रोहरेवाल गांव में “मेरा घर मेरे नाम” योजना के तहत 393 परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक सौंपा गया। यह योजना उन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है जो पीढ़ियों से अपने घरों में रह रहे थे लेकिन कानूनी अधिकारों से वंचित थे।

पारदर्शी सर्वेक्षण और सत्यापन प्रक्रिया के बाद लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक मिल गया है। मान सरकार लोगों को उनके अधिकार और बेहतर जीवन सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है”।

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा कदम

CM Bhagwant Mann की सरकार लगातार जनहित योजनाओं पर फोकस कर रही है। सरकार का दावा है कि इस योजना से हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थायी सुरक्षा की भावना मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में और भी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। “मेरा घर मेरे नाम” योजना को लेकर लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई परिवारों ने इसे जीवन बदलने वाली पहल बताया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026