CM Bhagwant Mann: बीते दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी तो वहीं इस सब के बीच अब आम आदमी को एक और झटका मिला है। इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं इस सब को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए निशाना साधा है और केंद्रीय सरकार से सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। बीजेपी गवर्नमेंट को लेकर आखिर सीएम भगवंत मान के मंत्री ने क्या कहा है आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। 29 रुपए की कीमत में बढ़ोतरी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री ने सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर क्या कहा
After the hike in commercial LPG cylinder prices, it is now the turn of domestic LPG cylinders. A ₹29 increase means yet another burden on households already grappling with rising costs. The @BJP4India government came to power promising relief from high fuel prices, but the…
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) June 7, 2026
हरपाल सिंह चीमा ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बारी है। 29 रुपए की बढ़ोतरी का मतलब है उन परिवारों पर एक और बोझ जो पहले से ही बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। बीजेपी सरकार ईंधन की ऊंची कीमतों से राहत देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन आम आदमी को बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिक जो मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे हैं उनकी भलाई के लिए ईंधन की कीमत में कुछ-कुछ दिनों में होने वाली इस बढ़ोतरी का सिलसिला रूकना चाहिए।”
महंगाई की मार के बीच सीएम भगवंत मान के मंत्री ने दिया जनता का साथ
डॉमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके साथ ही दिल्ली में अब यह 942 में मिलने वाली है। वहीं मुंबई में 912 से 941.40 पैसे बताई जा रही है। कोलकाता में 968 तो चेन्नई में 957 रुपए में अब घरेलू सिलेंडर मिलेगा। पटना में 1031 रुपए तो हैदराबाद में 996 बताया जा रहा है। निश्चित तौर पर महंगाई की मार आम लोगों के जीवन पर असर करने वाली है। पहले ही गैस की किल्लत से आम जनता को परेशानी हो रही थी। वहीं इस सबके बीच अब सीएम भगवंत मान के मंत्री ने जनता का साथ दिया है।
