CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुरचरण सिंह गाबा की हत्या में शामिल दो शूटरों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरचरण सिंह गाबा हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। इस कार्रवाई को राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध और नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। राज्य में अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (#AGTF) ​​पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक समन्वित अभियान में, फिरोजपुर के मखू निवासी गुरचरण सिंह गाबा की हत्या में शामिल दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया और उनके पास से एक बेरेटा .30 बोर पिस्टल और .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें जबरन वसूली, डकैती, लूटपाट, चोरी और शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन शामिल है, और उन पर राजस्थान पुलिस द्वारा घोषित ₹10,000 का इनाम है। माखु थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।
Punjab Police Ind संगठित अपराध नेटवर्क को नष्ट करने और एक सुरक्षित #पंजाब सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

गौरतलब है कि नशा और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। अभी तक 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर पर शिकंजा कसा जा चुका है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रतिदिन नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बता दें कि CM  Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है, जिसका असर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सकती है।

 

 

 

Exit mobile version