CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत बदल रहा है पंजाब का हुलिया, हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर शेयर की तस्वीर, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत राज्य में तेजी से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और साफ सफाई भी नजर आ रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्य कर रही है। जिसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि राज्य में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मिशन क्लीन पंजाब के तरह तेजी से सफाई अभियान किया जा रहा है। जिससे लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शेयर की तस्वीर

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “मिशन क्लीन पंजाब हमारे सफाई सेवक नांगल में ड्यूटी पर हैं और हमारे शहर को साफ़-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

अपने शहर में सफाई अभियानों की तस्वीरें शेयर करें और एक साफ़-सुथरे पंजाब के लिए इस मुहिम में शामिल हों! मिशन क्लीन पंजाब राज्य सरकार की एक व्यापक पहल है, जिसका उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि शहरों और गांवों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है”। इसके अलावा राज्य के अन्य इलाकों से तस्वीरें सामने आ रही है।

CM Bhagwant Mann सरकार के इस पहल का दिख रहा है असर

मालूम हो कि CM Bhagwant Mann जी की तरफ से राज्य में नशे,अपराध और सफाई के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अगर इस अभियान की बात करें तो पंजाब सरकार का कहना है कि मिशन क्लीन पंजाब के चलते कई जिलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

स्थानीय निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो। सरकार का दावा है कि इस अभियान से शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर वातावरण मिल रहा है।

 

Exit mobile version