---Advertisement---

सीएम Bhagwant Mann के ‘मिशन रोजगार’ ने शिक्षा जगत की बदली तस्वीर! जानें कैसे 50000 से ज्यादा नियुक्तियां कर गढ़ा कीर्तिमान?

सीएम Bhagwant Mann के 'मिशन रोजगार' ने पंजाब में शिक्षा जगत की तस्वीर बदल दी है। मान सरकार ने कीर्तिमान गढ़ते हुए पिछले 35 महीने में 50000 से ज्यादा नियुक्तियां की हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इनमें 11000 से अधिक नियुक्तियां शिक्षा विभाग में की गई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 22, 2025 1:23 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार का मिशन रोजगार एक मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। बिना किसी लाग-लपेट या धांधली के भगवंत मान की सरकार ने पिछले 35 महीनों में 50000 से ज्यादा उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी कर ली है। ये आंकड़ा खुद में एक बड़ा कीर्तिमान है जो मान सरकार द्वारा रचा गया है। सीएम Bhagwant Mann ने आज फिर एक बार ‘मिशन रोजगार’ को रफ्तार देने की बात कही है। चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सीएम मान ने 3381 ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया है। भगवंत मान सरकार द्वारा लिए गए इन्हीं फैसलों की बदौलत आज पंजाब के शिक्षा जगत की तस्वीर बदली है और निचले तबके पर गुजारा करने वालों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

सीएम Bhagwant Mann ने 50000 से ज्यादा नियुक्तियां कर गढ़ा कीर्तिमान

मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर सरकार द्वारा की गई नियुक्तियों के संबंध में आंकड़े जारी किए गए हैं। पोस्ट में स्पष्ट किया गया है कि “3381 ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले दिनों में इन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएं। राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों में 50892 नौजवानों को नौकरियां दी हैं। इसमें से 11000 से अधिक नौकरियां केवल शिक्षा विभाग में दी गई हैं, जो हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। मैं पंजाबियों को विश्वास दिलाता हूं कि सबकी समस्याओं का समाधान होगा और सभी को योग्यता के अनुसार रोजागार उपलब्ध करवाया जाएगा।” सीएम Bhagwant Mann द्वारा किया गया ये पोस्ट शिक्षा और मिशन रोजगार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीएम भगवंत मान के ‘मिशन रोजगार’ ने शिक्षा जगत की बदली तस्वीर!

गौर करने वाली बात है कि पंजाब सरकार ने 50000 में से 11000 से अधिक नौकरियां केवल शिक्षा विभाग दी हैं। ये भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मान सरकार के इस कदम ने शिक्षा जगत की तस्वीर बदली है। आज योग्यता के आधर पर पंजाब के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती हो रही है। इन्हीं अध्यापकों की वजह है बच्चे पढेंगे और आगे बढ़कर पंजाब के विकास में योगदान देंगे। Bhagwant Mann सरकार ने नियुक्ति से इतर स्कूल ऑफ एमिनेंस, बच्चों के लिए जेईई मेन्स व NEET की कोचिंग भी उपलब्ध कराई है। मान सरकार के इन तमाम प्रयासों के कारण आज पंजाब का शिक्षा जगत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026