CM Bhagwant Mann सरकार का एक और नया कीर्तिमान, रोजगार क्रांति ने बदली युवाओं की तस्वीर, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में रोजगार के मोर्चे पर एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में रोजगार के मोर्चे पर एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। राज्य सरकार का कहना है कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर देने की नीति के कारण हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

सरकार की रोजगार क्रांति अब पंजाब के युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। सबसे खास बात है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो रही है। जिसका असर यह है कि अब पंजाब में लगातार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वहीं अब इसे लेकर आप पंजाब ने वीडियो साझा की है।

CM Bhagwant Mann सरकार का एक और नया कीर्तिमान

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पास होने के सिर्फ़ 2 साल के अंदर, पूरी तरह से मेरिट के आधार पर 3-3 नौकरियां हासिल करना। ‘रोज़गार क्रांति’ ने पंजाब और पंजाब के युवाओं की तस्वीर बदल दी है। सिफारिश या पैसे के दम पर नौकरी पाने का दौर खत्म हो चुका है, और पिछले 4.5 सालों से अपनी काबिलियत और मेरिट के आधार पर नौकरी देने का दौर चल रहा है।

मालूम हो कि अभी तक 67 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी सरकारी नौकरियां की भर्ती निकलेंगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को फायदा होने की उम्मीद है”।

युवाओं को मिल रहा है रोजगार का अवसर

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने का काम कर रही है। सरकार का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में हजारों युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इससे न केवल बेरोजगारी कम हुई है बल्कि युवाओं का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

राज्य सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। मेरिट के आधार पर चयन होने से युवाओं को बिना किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिला है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा सरकारी भर्तियों में भाग ले रहे हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित मान रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version