---Advertisement---

70 साल में महिलाओं के लिए इस तरह किसी सरकार ने नहीं दिया ध्यान , CM Bhagwant Mann से सम्मान राशि पाने के बाद खुशी से चहक उठी पंजाब की मां-बहन

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं के खाते में आए 3000 और 4500 की राशि, सबके चेहरे पर दिखी खुशी की झलक और मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए आखिर उन्होंने क्या कहा है आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 4:58 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके बैंक खाते पर मान सरकार की तरफ से सम्मान राशि भेज दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए महिलाएं अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि 70 साल में किसी सरकार ने इस तरह नहीं सोचा जैसा सीएम भगवंत मान सोच रहे हैं। महिलाओं के चेहरे पर आत्मनिर्भरता की खुशी दिखाई दी और उनका कहना है कि बात सिर्फ पैसे की नहीं है बात सोच की है जो सीएम मान ने कर दिखाया है।

मां-बेटी सम्मान योजना को लेकर क्या बोले CM Bhagwant Mann के कैबिनेट मंत्री

हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मां-बेटी सम्मान योजना के तहत मानदेय मिलने के बाद माताओं और बहनों के चेहरे खुशी के साथ-साथ आत्मविश्वास से भर गए हैं। यह रकम उन्हें अपने घर की ज़रूरतों को पूरा करने और आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने में मदद करेगी।”

महिलाओं ने इस तरह सीएम मान का किया शुक्रिया

वहीं इस वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे महिलाएं सम्मान राशि पाने के बाद इसे लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए दिखाई दे रही है वह कहती हैं कि अब उन्हें किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक महिला ने कहा कि रात भर नींद नहीं आई थी क्योंकि अपने पैसे आने की उम्मीद थी। वहीं महिलाओं का कहना है कि सीएम भगवंत मान द्वारा दिए गए पैसे से वह अपनी मर्जी से खर्च करेंगी और उन्हें अब अपने पति से मांगना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त इस सहायता राशि को पाने के बाद हर महिला खुद को आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं और सबके चेहरे पर खुशी के साथ-साथ एक गर्व की झलक देखने को मिल रही है।

निश्चित तौर पर पंजाब की महिलाओं के विकास के लिए सीएम भगवंत मान ने जिस तरह से कदम उठाया है वह तारीफ के लायक है। यह पंजाब के इतिहास में एक बड़ा बदलाव है जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 19, 2026

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026