---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘अब हम भी नहीं रुकेंगे..’ पंजाब के मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर कसा तंज; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार राज्य के विकास में लगी हुई है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 8, 2026 5:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार राज्य के विकास में लगी हुई है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में तेजी से लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इसके अलावा नशे के खिलाफ भी पंजाब सरकार और पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। वहीं अब सीएम भगवंत मान ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि “लेकिन नदियों को बांधों से कभी रोका नहीं जा सकता, और अब हम भी नहीं रुकेंगे”।

CM Bhagwant Mann ने विपक्षी पार्टियों पर कसा तंज

सीएम भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा गुपचुप तरीके से एकजुट हो रहे हैं, और सबका एक ही साझा लक्ष्य है: भगवंत मान और केजरीवाल को रोकना। लेकिन नदियाँ बांधों से नहीं रुकतीं, और अब हम भी नहीं रुकेंगे”।

बता दें क अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया राज्य के जिला परिषद और ब्लॉक समिति के विजयी उम्मीदवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा कि जब बहनों की प्रार्थनाएँ और माताओं का आशीर्वाद प्राप्त होने लगता है, तब संसार में ऐसा कोई लक्ष्य नहीं रह जाता जिसे प्राप्त न किया जा सके।

सीएम भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सीएम भगवंत मान ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के विजेताओं को गरीबों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया!! उन्होंने कहा कि, “आपकी जेब में एक ऐसा टिकट है जो गरीबों का जीवन बदल सकता है, इसे गरीबों के हित में इस्तेमाल करें। बस अपना काम करें, पुराने विचारों वाले लोगों के लिए मैं अकेला ही काफी हूं। आम आदमी पार्टी सिर्फ राज्य की पार्टी नहीं है, यह एक राष्ट्रीय पार्टी है। जहां सरकार नहीं होती, वहां काम करने की बात होती है, और जहां सरकार होती है, वहां किए गए काम की बात होती है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026