---Advertisement---

‘मैं पंजाब और यहाँ के..’ अकाल तख्त साहिब में राजनीतिक नियुक्तियों पर क्या बोले CM Bhagwant Mann, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने अकाल तख्त साहिब और सिख धार्मिक संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप तथा नियुक्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 16, 2026 2:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने अकाल तख्त साहिब और सिख धार्मिक संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप तथा नियुक्तियों को लेकर चल रही बहस के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब और यहां के लोगों के सेवक हैं तथा धार्मिक संस्थाओं की गरिमा और स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अकाल तख्त साहिब से जुड़े कुछ मुद्दों और धार्मिक संस्थाओं में राजनीतिक प्रभाव को लेकर विभिन्न संगठनों और नेताओं के बीच चर्चा तेज है। उनके बयान को पंजाब की राजनीति और धार्मिक मामलों के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता  दे कि आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल से जुड़ी जानकारी प्रदान की है।

CM Bhagwant Mann ने दी अहम जानकारी

अकाल तख्त साहिब और सिख धार्मिक संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप तथा नियुक्तियों को लेकर कहा कि “श्री अकाल तक़्त साहिब में राजनीतिक नियुक्तियों से संबंधित निर्णय सभा के समक्ष हैं! उच्च धार्मिक पदों पर बैठे लोग अपने राजनीतिक आकाओं के समर्थन से मेरे विरुद्ध झूठा दुष्प्रचार फैला रहे हैं। यही लोग पहले सवाल करते थे कि कानून क्यों नहीं बनाए जा रहे हैं, और अब कहते हैं कि कानून क्यों बनाया गया, क्योंकि इस कानून के तहत पहले इन्हीं राजनीतिक आकाओं को दोषी साबित किया जाएगा।

क्या यह पक्षपात नहीं है कि 2 दिसंबर को अपने अपराध स्वीकार करने के बाद मुकर जाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती? और क्या हो सकता है? अंतिम निर्णय गुरु समान पवित्र सभा द्वारा लिया जाएगा; मैं पंजाब और यहाँ के लोगों के कल्याण के लिए सदा समर्पित रहूँगा”।

अकाल तख्त साहिब में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर क्यों हो रही है चर्चा?

जाब में समय-समय पर अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अन्य धार्मिक संस्थाओं में राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस होती रही है। कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों का मानना है कि इन संस्थाओं के निर्णय धार्मिक परंपराओं के अनुरूप होने चाहिए और राजनीति से दूर रहने चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से बयान सामने आए हैं, जिसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई।

CM Bhagwant Mann ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल धार्मिक मुद्दों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब विकास और सुशासन की राजनीति चाहते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026