---Advertisement---

‘हमारे अदम्य योद्धाओं ने देश की…; शहीद दिवस पर पंजाब के CM Bhagwant Mann ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत पर किया नमन; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: शहीद दिवस के मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत को नमक किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 23, 2025 12:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: हर साल 23 March को पूरे देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन आजादी की लड़ाई लड़ते हुए हमारे क्रांतिकारी ने देश के लिए बलिदान दे दिया था। हर साल आज ही के दिन उनकी शहादत को नमन किया जाता है। आपको बताते चले कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लाहौर जेल में फांसी दे दी थी। जिसके बाद हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी बीच पंजाब के CM Bhagwant Mann ने वीर सपूतों को याद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स जरिए महान क्रांतिकारियों को याद किया।

CM Bhagwant Mann ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत पर किया नमन

आपको बता दें कि शहीद दिवस के मौके पर पंजाब के CM Bhagwant Mann ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत को नमन करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की महान शहादत को हम नमन करते हैं।

हमारे अदम्य योद्धाओं ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूमा और हंसते-हंसते शहादत का रस पीया। ये महान शहादतें हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। इंकलाब जिंदाबाद”।

क्या है शहीद दिवस का ऐतिहासिक महत्व?

शहीद दिवस का महत्व तीन युवा स्वतंत्रता सेनानियों – भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर – की दुखद लेकिन वीरतापूर्ण कहानी में निहित है, जिन्हें 23 मार्च, 1931 को ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे.पी. सॉन्डर्स की हत्या में शामिल होने के आरोप में लाहौर में ब्रिटिश अधिकारियों ने फांसी पर लटका दिया था। जिसके बाद से ही वीर क्रांतिकारियों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। CM Bhagwant Mann के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत कई बड़े नेताओं ने वीर सपूत को याद किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026