---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा श्री ज्योतिसर साहिब में टेका माथा, ‘रंगला पंजाब’ और ‘सरबत दे भले’ के लिए की अरदास

Bhagwant Mann: सोमवार को पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा श्री ज्योतिसर साहिब का दौरा करके गुरु के चरणों में मत्था टेका और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए अरदास की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2026 4:32 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी सख्ती के साथ बेअदबी के विरुद्ध एक कड़ा कानून लागू कर दिया है। ऐसे में अब पंजाब में कोई भी धार्मिक गुरुओं और पवित्र ग्रंथों का अपमान करेगा, उसे कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान यह स्पष्ट कर चुके हैं कि धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। एएपी सरकार पूरी तरह से तैयार है, वहीं, मान सरकार के इस कानून को सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि राज्य के बाहर भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ऐसे में सीएम मान ने संगरूर जिले के ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा श्री ज्योतिसर साहिब का दौरा किया।

सीएम भगवंत मान ने सबके कल्याण के लिए की अरदास

पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने सोमवार को बताया, ‘आज मुझे ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा श्री ज्योतिसर साहिब (छठी पातशाही) में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने मीरी-पीरी के मालिक, गुरु हरगोबिंद साहिब जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मुझे इस पवित्र स्थान पर बेअदबी के विरुद्ध एक सख्त कानून लागू करने की सेवा का अवसर प्रदान किया। मैंने यहां पंजाब की तरक्की, ‘सरबत दे भले’ (सबके कल्याण) और राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए अरदास की। गुरु साहिब सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘उन्हें अब बिना जमानत के आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी’

गौरतलब है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों पूरे राज्य में 4 दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ का आयोजन किया। इस दौरान एएपी सरकार ने पंजाब के निवासियों को बताया कि धार्मिक ग्रंथों के अपमान करने पर सख्त सजा दी जाएगी। साथ ही मान सरकार ने इस यात्रा के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द सुलाझाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘गुरु महाराज के आशीर्वाद से बनाया गया बलि-विरोधी सख्त कानून अब माननीय उच्च न्यायालय और राज्यपाल द्वारा अनुमोदित हो चुका है। जो अपराधी मर्यादा का उल्लंघन करेंगे, उन्हें अब बिना जमानत के आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। पिछली सरकारों ने केवल धर्म के नाम पर चीजें बांटीं, लेकिन हम गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब सहित अन्य पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर, इस महान सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।’

सीएम ने आगे कहा, ‘इसके साथ ही, आपकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम भी कर रही है। बेहतरीन सरकारी स्कूल, योग्यता के आधार पर 65000 से अधिक नौकरियां, ‘सीएम स्वास्थ्य योजना’ और किसानों के लिए दिन के समय बिजली की आपूर्ति जैसे कदम आम आदमी के जीवन को आसान बना रहे हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मई 11, 2026

Mohan Yadav

मई 11, 2026

Anurag Dhanda

मई 11, 2026

Eco Friendly Fridge

मई 11, 2026

Noida Viral Video

मई 11, 2026

Bhagwant Mann

मई 11, 2026