---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘देश इन बहादुर जवानों की शहादत..,’ पुलवामा हमले की बरसी पर पंजाब सीएम की प्रतिक्रिया, शहीद जवानों को किया नमन

CM Bhagwant Mann ने आज पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर वीर जवानों को नमन किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि देश वीर जवानों की शहादत को सदैव याद रखेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 14, 2026 2:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश के लगभग सभी हिस्सों में आज काला दिवस मनाया जा रहा है। इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, लोग 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर उन सभी शहीदों को नमन किया है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर कहा है कि हमारा देश इन बहादुर जवानों की शहादत को सदैव याद रखेगा।

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर शहीद जवानों को नमन किया गया है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “पुलवामा के आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमारा देश इन बहादुर जवानों की शहादत को सदैव याद रखेगा।” ये दर्शाता है कि वीर जवानों के प्रति सरकार कितनी प्रतिबद्ध है।

सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ था आत्मघाती हमला

आज से सात वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के 40 जवानों पर आत्मघाती हमला हुआ था। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सीआरपीएफ बेड़े की वाहन को निशाना बनाया जिसकी चपेट में आने से 40 जवान शहीद हुए थे। 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में हुई इस आतंकी हमला ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने बालाकोट स्ट्राइक कर आतंकियों को सबक सिखाने का काम किया था। अब हर वर्ष 14 फरवरी को पुलवामा हमले की बरसी मनाई जाती है। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

Punjab News

अप्रैल 3, 2026