---Advertisement---

राष्ट्रगान के रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर नतमस्तक हुए CM Bhagwant Mann! श्रद्धां-सुमन अर्पित कर साझा किए अनमोल विचार

CM Bhagwant Mann ने आज 7 मई के दिन मनाई जा रही रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2026 2:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: 7 मई का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है। जिस राष्ट्रगान को हम गर्व से गाते हैं, राष्ट्रीय पर्वों पर जिसके गूंजयमान से वातावरण महक उठता है। उस राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की आज जयंती है। देश के विभिन्न हिस्सों में रवीन्द्रनाथ टैगोर को नमन किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज जयंती पर राष्ट्रगान के रचयिता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए अनमोल विचार साझा किए हैं। मुख्यमंत्री के विचारों को लेकर सुर्खियां भी बन रही हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर नतमस्तक हुए CM Bhagwant Mann!

पंजाब सीएम आज राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर नतमस्तक नजर आए।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। सीएम भगवंत मान लिखते हैं कि “देश के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार विजेता और महान लेखक श्री रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर लाखों श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।” इस पोस्ट के माध्यम से एक तस्वीर भी साझा की गई है जिसमें सीएम भगवंत मान हाथ जोड़े हुए नतमस्तक नजर आ रहे हैं। पंजाब सीएम के ये अनमोल विचार रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के प्रति उनके समर्पण व प्रेम को दर्शाते हैं।

स्कूलों और विश्वविद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम!

रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर आज 7 मई के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित तमाम स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम: इस अवसर पर स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कविता पाठ, नृत्य और नाटक जैसे कार्यक्रम शामिल हैं जो छात्रों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाते हैं। छात्र रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए देश के प्रति उनके लगाव और समर्पण पर प्रकाश डाल रहे हैं। लोगों को ये अवगत कराया जा रहा है कि अंग्रेजों की तमाम यातनाओं को सहते हुए दिसंबर 1911 में टैगोर साहब ने राष्ट्रगान की रचना की थी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 7, 2026

Scooty Yojana

मई 7, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 7, 2026

Punjab News

मई 7, 2026

Ghaziabad News

मई 7, 2026

Nishant Kumar

मई 7, 2026