---Advertisement---

‘समाज का सुनहरा भविष्य…’ टीचर और गुरुओं को CM Bhagwant Mann ने किया दिल से सलाम, शिक्षक दिवस 2026 पर दिया खास पैगाम

CM Bhagwant Mann: बच्चों के भविष्य को संभालने में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है और ऐसे में टीचर्स डे 2026 पर आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 2:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: एक बच्चे के भविष्य को संवारने और उनकी जिंदगी के हर सपने को हकीकत तक बदलने में मां-बाप के बाद सबसे ज्यादा जिसकी अहम भूमिका होती है वह है हमारे शिक्षक। उनकी वजह से हम जिंदगी में वह सब कर पाते हैं जो हम चाहते हैं। अगर मेहनत और लगन एक विद्यार्थी करता है तो उसमें शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं इस खास मौके पर सभी गुरुजनों को देश भर में सम्मानित किया जा रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में क्या कहा है।

शिक्षकों को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान

सीएम मान ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “टीचर ही एक जागरूक और पढ़े-लिखे देश के असली बनाने वाले होते हैं। समाज का सुनहरा भविष्य बनाने वाले सभी टीचर और गुरुओं को मेरा दिल से सलाम… हम प्रार्थना करते हैं कि आप पंजाब के हर बच्चे की ज़िंदगी में रोशनी की किरण बने रहें।” ऐसे में पंजाब सहित देश के सभी टीचर्स को जिस अंदाज में सीएम भगवंत मान ने सलामी दी है वह वाकई सराहनीय है।

CM Bhagwant Mann शिक्षक और शिक्षा को कर रहे पंजाब में सम्मानित

शिक्षा को सीएम भगवंत मान की सरकार काफी तवज्जो दे रही है और यही वजह है कि इस मामले में राज्य देश में रिकॉर्ड्स बनाने में लगातार एकजुट है। नीट परीक्षा हो या फिर स्कूल का मॉडर्न अवतार यह सब कहीं ना कहीं पंजाब सरकार की वजह से राज्य में संभव हो सका है। हर घर तक शिक्षा की पहुंचे हो सके और प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सुविधाएं सरकारी स्कूल में मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है जहां विदेश में शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ हर स्कूल में लाइब्रेरी और फाइव स्टार होटल जैसी बाथरूम की सुविधा सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से दी गई है यह कहीं ना कहीं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026