---Advertisement---

श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर CM Bhagwant Mann ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

CM Bhagwant Mann: देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2026 12:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का योगदान देश के विकास में सराहनीय है और यही वजह है कि उनकी जयंती को लेकर लोगों पर एक अलग उत्साह देखा जाता है। वहीं इस सबके बीच पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने भी श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वह महान हस्ती को याद करते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर सादगी सच्चाई और समर्पण को जिंदगी का आधार बनाने वाले इस महान व्यक्तित्व को भारत के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं और ऐसे में सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें याद किया।

CM Bhagwant Mann ने श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर किया याद

सीएम भगवंत मान ने एक पोस्ट को शेयर किया है जिसके साथ ही उन्होंने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।” देश के दूसरे प्रधानमंत्री जिनका पूरा जीवन सादगी उच्च विचार और राष्ट्रभक्ति की एक मिसाल बनी है और आज दुनिया उन्हें जिस देश सेवा के लिए याद करती है वह उनके जज्बे को सलामी दिलाने के लिए काफी है। भारतीय राजनीति में उन्होंने अपना सर्वोच्च दिया और यही उनका योगदान है।

लाल बहादुर शास्त्री जी की जिंदगी है प्रेरणादायी

इसे लेकर आप पंजाब ने कहा, “सादगी सच्चाई और समर्पण को अपने जीवन का आधार बनाने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को दिल से श्रद्धांजलि। ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर दूरदर्शी शास्त्री जी ने देश की सुरक्षा और अनाज का महत्व समझाया।” 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के सामने भारी खाद्य संकट की चुनौती थी और ऐसे में देशवासियों में जोश भरने के साथ-साथ उन्होंने किसानों को भी सम्मान दिया। आज भी जय जवान जय किसान का ऐतिहासिक नारा लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए काफी है।

इस महान हस्ती को याद करते हुए सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है और जाहिर तौर पर उनका जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादाई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026