CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा (अब चंद्रशेखर आजाद नगर) में हुआ था।
बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना थी। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख क्रांतिकारियों में शामिल रहे और भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया।
CM Bhagwant Mann ने किया नमन
पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “भारत के सच्चे सेवक और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
ਭਾਰਤ ਮਾਂ ਦੇ ਸੱਚੇ ਸੇਵਕ, ਮਹਾਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਆਜ਼ਾਦ ਜੀ ਦੀ ਜਨਮ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ‘ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਸਤਿਕਾਰ। ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਆਓ ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਭਾਰਤ ਸਿਰਜਣ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਭੂਮਿਕਾ ਦ੍ਰਿੜ੍ਹਤਾ ਅਤੇ ਸਮਰਪਣ ਨਾਲ਼ ਨਿਭਾਉਣ ਦਾ ਸੰਕਲਪ ਦੁਹਰਾਈਏ। pic.twitter.com/ZgfxzdxkIR
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 23, 2026
आज उन्हें याद करते हुए, आइए हम इन शहीदों के सपनों का भारत बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराएं”।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं चंद्रशेखर आजाद
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, निडरता और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उनके विचार और बलिदान आज भी युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जगाते हैं। उन्होंने कहा कि आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कई राज्यों में सरकारी और सामाजिक संगठनों द्वारा उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया, जबकि विद्यालयों और महाविद्यालयों में उनके जीवन और योगदान पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
