---Advertisement---

अपराध में लिप्त गैंगस्टर्स की CM Bhagwant Mann की पुलिस ने की हवा टाइट, जानें सर्च ऑपरेशन का क्या निकला नतीजा

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस की तरफ से एक बार फिर गैंगस्टरों पर ऑपरेशन के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आइए जानते हैं कितने जगह पर रेड मारे गए और कितने लोगों की गिरफ्तारियां हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2026 2:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध का नामों निशान पंजाब से खत्म करने के लिए गैंगस्टर पर लगातार वार किया जा रहा है। पंजाब पुलिस इस बात का खास ध्यान रखती है कि अपराधियों से मुक्त राज्य सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर बन सके। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार के 247वें दिन पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां 521 से ज्यादा जगह पर छापे मारे गए। इस सर्च ऑपरेशन में आखिर सीएम भगवंत मान की पुलिस को किस कदर सफलता हाथ लगी है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं इसे लेकर क्या पूरी जानकारी दी गई है।

सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस ने इस बारे में बताया कि कैसे वह AGTF पंजाब के साथ मिलकर, गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके लिए राज्य भर में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गईं। इस दौरान सीएम भगवंत मान की पुलिस ने 521 जगह पर छापे मारे जहां से 285 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 5 घोषित अपराधी को भी पकड़ा गया। वहीं उनके पास से 4 हथियार भी बरामद किए गए हैं। जाहिर तौर पर सर्च ऑपरेशन में जिस तरह से पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है वह तारीफ के काबिल है।

गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने में कितनी सफल रही CM Bhagwant Mann की पुलिस

गैंगस्टर ते वार मुहिम के तहत सीएम भगवंत मान पुलिस के साथ मिलकर पंजाब में अलग-अलग जगह पर छिपे हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसे में इस कैंपेन की शुरुआत से लेकर अब तक 73415 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म कर एक सुरक्षित राज्य बन सके इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। ऐसे में जनता के लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जहां वह किसी भी अपराधी के बारे में गुप्त सूचना गुमनाम तरीके से शेयर कर सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026