CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में ड्रग्स का सेवन करने वाले और इसके तस्करों पर पुलिस की तरफ से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर युद्ध नासियन विरोध जारी है जिसके जरिए हर दिन पंजाब पुलिस अपराधियों को निशाने पर लेने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच आखिर युद्ध नशे के खिलाफ के 587वें दिन क्या हुआ। ऑपरेशन का अंजाम क्या निकला। आइए जानते हैं किस तरह से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और यह कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका।
CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर पुलिस के हाथ आई बड़ी सफलता
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟖𝟕 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 191 drug smugglers and recovered 22.4 kg of heroin, 23 kg of poppy husk, 1892 intoxicant pills, and ₹89,250 in drug money from their possession.
Additionally, 37 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 10, 2026
पंजाब पुलिस की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 587वें दिन एएनटीएफ के साथ मिलकर ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई को जारी रखते हुए 191 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई ह। इतना ही नहीं उनके पास से कई नशीली चीजों की बरामदगी बताई जा रही है जहां गिरफ्तार किए हुए तस्करों के पास 22.4 किलोग्राम हेरोइन, 23 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 1892 नशीली गोलियां बरामद की गई।
नशे को खत्म करने की मुहिम में मान सरकार तत्पर
सीएम भगवंत मान की पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि ड्रग्स से कमाई गई 89250 रुपये की भी बरामदगी की गई हैं। इसके अलावा 37 लोगों की काउंसलिंग की गई। उन्हें नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जाहिर तौर पर इससे उन्हें अपनी एक अलग जिंदगी बनाने का मौका मिल सकता है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान पुलिस के साथ मिलकर राजव्यापी कार्रवाई को लगातार अंजाम दे रहे हैं। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में लगातार काम कर रहे हैं। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य खराब ना हो सके इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।
