Jantar Mantar CJP Protest: 40 हजार जवान तैनात और कई मेट्रो स्टेशन बंद! दिल्ली पुलिस बोली ‘जुलाई जैसा नहीं होने देंगे हिंसक प्रदर्शन’

Jantar Mantar CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में फेरबदल को लेकर प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस पूरी तरह से स्ट्रिक्ट मॉड पर है। वहीं ट्रेफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Jantar Mantar CJP Protest

Photo Credit- Google Jantar Mantar CJP Protest

Jantar Mantar CJP Protest: जुलाई में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन का असर कुछ ऐसा दिखा था कि यह एक हिंसक रूप ले चुका था। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी और बाकी विरोधी पक्ष की तरफ से ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर जंतर मंतर प्रोटेस्ट बुलाया गया है। इस बार दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की कोई लापरवाही करने के लिए तैयार नहीं है और जुलाई की तरह एक बार फिर से प्रदर्शन हिंसक ना हो जाए इसका खास ध्यान रख रही है। आइए जानते हैं आखिर किस तरह की है तैयारी।

प्रदर्शन को लेकर क्या बोली दिल्ली पुलिस

पुलिस ने कहा “हम दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास लागू की गई सुरक्षा सावधानियों और प्रतिबंधों को सही परिप्रेक्ष्य में रखना चाहते हैं। लोगों को विरोध करने का अधिकार है। साथ ही, महत्वपूर्ण संस्थान और संवैधानिक निकायों के कार्यालय नई दिल्ली में स्थित हैं। दिल्ली में रहने और काम करने वाले लोगों को भी सुरक्षित रूप से अपना दैनिक जीवन यापन करने का अधिकार होना चाहिए। दिल्ली पुलिस की इन सभी के प्रति जिम्मेदारी है।”

पहले की गलती नहीं दोराएगी दिल्ली पुलिस

पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए प्रदर्शनों को भी ध्यान में रखना होगा। जंतर-मंतर पर एक दिन के प्रदर्शन की अनुमति ली गई थी, लेकिन यह एक महीने तक चला। 200 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2000 से अधिक लोग उन प्रदर्शनों में शामिल हुए, जिससे हिंसा भड़की। स्थिति बेकाबू हो गई, झड़पें हुईं और निर्दोष छात्र भी घायल हुए। कोई भी नहीं चाहता कि ऐसा दोबारा हो। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और उस इलाके से गुजरने वाले सभी लोगों की सुरक्षा जरूरी है।

यातायात को लेकर जानें क्या है नियम

दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस के मुताबिक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के मद्देनज़र दिनांक 10.10.2026 को दिल्ली के निम्नलिखित मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिनांक 10.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से तत्कालीन स्थिति के अनुसार यातायात परिवर्तन लागू किए जाएंगे। आम जनता को सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित स्थानों एवं आसपास के मार्गों पर आवागमन प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह के नाम बताए हैं जहां यातायात प्रभावित हो सकता है। कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की तरफ से यह भी बताया गया है कि बिना मतलब घर से निकलने से बचें।

पुलिस की तरफ से इस तरह की सुरक्षा

जंतर मंतर सीजेपी प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दिया ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो और मौका रहते स्थिति को संभाला जा सके। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 40000 से ज्यादा जवान तैनात किया गया है। प्रदर्शन के मुख्य केंद्र यानी जंतर मंतर को मीडिया कर्मियों के लिए भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं इसके आस पास सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है और भारी सुरक्षा बल तैनात है। लाउडस्पीकर के जरिए हिंदी और अंग्रेजी में चेतावनियां प्रसारित की जा रही है ताकि दुविधा ना हो। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत भीड़ इकट्ठा करने, जुलूस निकालने और प्रतिबंधित गतिविधियों पर सख्त रोक लगाई गई है।

मेट्रो स्टेशन पर भी प्रदर्शन का असर

सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 9 अक्टूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार ज़रूरी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही 45 मेट्रो स्टेशन के नाम बताए गए हैं।

Jantar Mantar CJP Protest के बीच इंटरनेट ठप

इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी जा रहा है कि सेंट्रल दिल्ली में जनपद कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सर्विस कुछ समय के लिए बंद कर दी गई है। 24 घंटे का यह शटडाउन शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को रात 10 lबजे शुरू हुआ और 10 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि दिल्ली के बाकी हिस्सों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस चालू है।

 

 

 

Exit mobile version