---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पुलिस के साथ बदतमीजी को आप नेता ने बताया निंदनीय, रवनीत बिट्टू से बिना शर्त की माफी की मांग

CM Bhagwant Mann: केंद्रीय मंत्री द्वारा पंजाब पुलिस के साथ झड़प और अपमान करने को लेकर आप के मीडिया इंचार्ज ने चुप्पी तोड़ी है और बिना शर्त माफी की मांग की है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2026 4:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने आप सरकार पर पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इस दौरान पुलिस को चमचा तक बता दिया था जिसे लेकिन सियासी बवाल लगातार जारी है। इस दौरान कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। इस सबके बीच अब सीएम भगवंत मान की आप के मीडिया इंचार्ज में इस पर चुप्पी तोड़ी है और बिना शर्त माफी की मांग की है। उन्होंने इस दौरान पंजाब पुलिस की तारीफ की और रवनीत बिट्टू पर जमकर निशाना साधा है।

पंजाब पुलिस के साथ बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं करेगी CM Bhagwant Mann सरकार

आप पंजाब ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “रवनीत बिट्टू को पंजाब पुलिस और महिला कर्मचारियों का अपमान करने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए!! AAP के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पुलिस के साथ बदतमीज़ी करने के लिए रवनीत बिट्टू की आलोचना की। इस दौरान बलतेज सिंह पन्नू ने कहा, पंजाब पुलिस ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ़ बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। पंजाब पुलिस के खिलाफ़ गाली-गलौज करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सीएम भगवंत मान सरकार की पुलिस पर गर्व

इस दौरान सीएम भगवंत मान के मीडिया इंचार्ज ने यह भी कहा रवनीत सिंह बिट्टू न तो धूरी के निवासी हैं और न ही वहां के वोटर फिर कि उन्होंने वहां जाकर पुलिस बल के साथ जिस तरह का रवैया अपनाया वह बेहद नंदनीय है। हमारे पंजाब पुलिस के सभी अधिकारी वहां मौजूद थे जिन्होंने काफी मेहनत के बाद उच्च पद को हासिल किया और हमें उन पर गर्व रहा है। इस तरह के लोग पुलिस के काम में सीधा परेशानी डाल रहे हैं जो बेहद घटिया और निंदनीय है।

गौरतलब है कि बीते दिन धूरी में रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा पंजाब पुलिस के साथ बहस और मारपीट की खबर सामने आई थी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026