---Advertisement---

‘वॉर ऑन ड्रग्स’ के तहत CM Bhagwant Mann ने पुलिस अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 29, 2026 5:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही हजारों की संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसी बीच CM Bhagwant Mann ने नशे को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, साथ ही अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

CM Bhagwant Mann ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज बठिंडा के लेक व्यू गेस्ट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए सभी DC और SSP के साथ ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ (नशे के खिलाफ़ जंग) अभियान के तहत एक अहम समीक्षा बैठक हुई।

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए ज़मीनी स्तर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाए। ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी के तहत नशा तस्करों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब के युवाओं को बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को नशा-मुक्त बनाएं और इसे तरक्की की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

नशे को लेकर पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। जिसका असर राज्य में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में नशे को लेकर काफी जागरूकता आई है और इसमे लगातार कमी देखी जा रहा है। इसके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के 400 से अधिक दिन पूरे हो चुके है।

वहीं बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब सरकार का यह अभियान बिल्कुल सही दिशा में जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026