---Advertisement---

‘इतनी भीषण गर्मी में भी..’ बठिंडा में भारी जनसभा को देख गदगद हुए CM Bhagwant Mann, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: बठिंडा में भीषण गर्मी के बावजूद उमड़ी भारी जनसभा को देखकर सीएम गदगद हो गए। उन्होंने जनता के उत्साह और समर्थन की सराहना की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2026 1:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच बीते दिन CM Bhagwant Mann ने बठिंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भारी जनसभा को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लोगों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। मालूम हो कि अगले साल यानि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू हो गई है। तो इधर बीजेपी की तरफ से भी तैयारियां शुरू हो गई है।

बठिंडा में भारी जनसभा को देख गदगद हुए CM Bhagwant Mann

बता दें CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बठिंडा के निवासियों का दिल से धन्यवाद, इतनी भीषण गर्मी में भी आप बड़ी संख्या में आए और ‘झाड़ू’ तथा हमारे राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी की जन-हितैषी नीतियों के प्रति अपार प्रेम और भरोसा दिखाया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। पद्मजीत मेहता के मेयर चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई,मुझे पूरा भरोसा है कि वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

हम महंगे सर्वे पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी की सोच के अनुरूप लोगों को ज़मीनी स्तर पर दी जा रही सुविधाओं पर भरोसा करते हैं। आज पंजाब में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। ज़्यादातर घरों के बिजली बिल ज़ीरो आ रहे हैं, किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और बठिंडा के खेतों तक नहर का पानी पहुँच चुका है”।

पंजाब में तेजी से हो रहा है विकास

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। दी जानकारी के अनुसार पंजाब में क्लीनिक का विस्तार, बेहतर स्कूल और अस्पताल, और 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त हेल्थ इंश्योरेंस हमारे काम का असली सबूत हैं।ये सभी विकास कार्य और उपलब्धियां हमारी नहीं, बल्कि आपकी हैं। आपकी सरकार पंजाब की तरक्की के लिए इसी तरह दिन-रात काम करती रहेगी।

इस अलावा नशे और अपराध के खिलाफ भी राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसके साथ ही शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में पंजाब नए कीर्तिमान रच रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जून 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 13, 2026