मुश्किल समय में एक मजबूत सहारा है परिवारों के लिए हेल्थ कार्ड, CM Bhagwant Mann की जानें क्या है प्राथमिकता

CM Bhagwant Mann: हेल्थ कार्ड के जरिए पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की तरफ से उठा लिया गया है और जाहिर तौर पर यह कार्ड उनके लिए एक विश्वास की किरण है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों के लिए सरकार की तरफ से हेल्थ कार्ड मुहैया करवाया गया है जिसके जरिए वह अपना मुफ्त इलाज करवा सकते है लेकिन यह हेल्थ कार्ड सिर्फ कार्ड नहीं है। यह निश्चित तौर पर उस फैमिली का एक मजबूत सहारा बना है जिसके जरिए जरूरत पड़ने पर हुए अपने लिए इसे खर्च कर सकते हैं। इससे उन्हें फायदा हो सकता है। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की पहल सराहनीय है तो इसके साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने इस बारे में लोगों को जागरुक करते हुए नजर आए हैं जहां पंजाब में मुफ्त एवं कैशलेस इलाज करवाया जा रहा है।

हेल्थ कार्ड कैसे बना परिवार के लिए सहारा

इसके साथ ही वीडियो जारी किया गया है जहां एक महिला अपनी व्यथा बताती हुई नजर आती है कि कैसे बीमार पड़ने पर हेल्थ कार्ड उनके लिए मसीहा बना। इस दौरान हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “हेल्थ कार्ड पंजाब के ज़रूरतमंद परिवारों के लिए सिर्फ़ कार्ड नहीं, बल्कि मुश्किल समय में एक मज़बूत सहारा बन रहे हैं। महंगे इलाज का बोझ कम करके हर परिवार को बेहतर हेल्थ सुविधाएं देना पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है। पंजाबियों, आपकी अपनी सरकार आपकी सेहत का ध्यान रखने के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी है।”

CM Bhagwant Mann की तरफ से पंजाब के लोगों को खास तोहफा

सीएम भगवंत मान की तरफ से मुफ्त एवं कैशलेस इलाज करवाया जा रहा है ताकि पंजाब के लोगों को अस्पतालों के भारी भरकम खर्चों से राहत मिल सके। इसके जरिए कार्ड धारी सरकारी एवं कुछ प्राइवेट अस्पतालों में बिना पैसे दिए इलाज करवा सकते हैं। यह जाहिर तौर पर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है जहां 10 लाख तक का इलाज संभव है। खास बात यह है कि इसका लुत्फ छोटे व्यापारी से लेकर किसान और बाकी लोग भी उठा सकते हैं। भगवंत मान का यह जनता के प्रति सेवा के विशेष भाव को दिखाने के लिए काफी है।

 

 

Exit mobile version