CM Bhagwant Mann: जमीन स्तर पर लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए सरकार की तरफ से पंजाब में एक अहम पहल की शुरुआत की गई। जहां पब्लिक मीटिंग्स का आयोजन किया गया। यहां सीएम भगवंत मन की भी मौजूदगी दिखी। वहीं इस सब के बीच बीते दिन संगरूर विधानसभा क्षेत्र की MLA नरिंदर कौर भारज ने गांव मेहसमपुर, नंदगढ़ और खेरी चंदवा में गांव और इलाके के लोगों साथ मुलाकात की। इस दौरान लोगों में किस कदर उत्साह का माहौल सीएम भगवंत मान के लिए देखा गया। इस बारे में आप पंजाब की तरफ से कई झलकियां शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी दी गई है।
CM Bhagwant Mann को लेकर जानें लोगों का जुनून
CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀਆਂ ਦੀ ਲੜੀ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਤੋਰਦੇ ਹੋਏ ਹਲਕਾ ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕਾ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਭਰਾਜ ਨੇ ਪਿੰਡ ਮਹਿਸਮਪੁਰ, ਨੰਦਗੜ੍ਹ ਅਤੇ ਖੇੜੀ ਚੰਦਵਾ ਵਿਖੇ ਪਿੰਡ ਤੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ਼ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ। ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੀਆਂ ਉਪਲਬਧੀਆਂ ਅਤੇ ਸਹੂਲਤਾਂ ਬਾਰੇ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ… pic.twitter.com/kWxWgbvqE0
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 14, 2026
आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “CM भगवंत मान की लीडरशिप में शुरू हुए पब्लिक मीटिंग्स के सिलसिले को जारी रखते हुए संगरूर विधानसभा क्षेत्र की MLA नरिंदर कौर भारज ने गांव मेहसमपुर, नंदगढ़ और खेरी चंदवा में गांव और इलाके के लोगों के साथ पब्लिक मीटिंग्स कीं। उन्होंने मान सरकार के 4 साल के कार्यकाल की अचीवमेंट्स और फैसिलिटीज़ के बारे में बताते हुए लोगों की प्रॉब्लम्स भी सुनीं और हर मीटिंग में लोगों ने मान सरकार को वापस लाने के लिए हर तरह से कोऑपरेशन का पूरा रिस्पॉन्स दिया।”
पिछले 4 साल में पंजाब का सीएम भगवंत मान ने इस तरह दिया साथ
जाहिर तौर पर 2027 में पंजाब चुनाव को लेकर तैयारी में सीएम भगवंत मान की पार्टी लगातार जुटीं हुई है। इस दौरान हर शहर और गांव का विकास हो सके इस पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से पब्लिक मीटिंग्स का भी आयोजन किया गया जहां लोगों की भर भर कर भीड़ दिखाई दी है। यह सच है कि पीछे 4 साल में पंजाब में विकास का दौर जारी रहा है और इस दौरान हर एक शिकायतकर्ता की फरियाद ना सिर्फ सुनी जाती है बल्कि उस पर काम भी किया जा रहा है। सरकार का जनता को लेकर इस तरह का रवैया वाकई काबिले तारीफ है।







