---Advertisement---

खेलकूद के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का सराहनीय कदम, राज्यभर में 3 हजार से अधिक खेल मैदानों का हो रहा है निर्माण, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 10, 2026 4:20 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। इसी बीच पंजाब सरकार की तरफ से खेलकूद के क्षेत्र में भी काफी अच्छा कदम उठाया जा रहा है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्यभर में 3100 स्पोर्ट्स ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। कई जगहों पर तो इसका निर्माण हो चुका है। जहां कई गांवों के खिलाड़ी और युवा आते है।

खेलकूद के क्षेत्र में पंजाब सरकार का सराहनीय कदम

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब का गौरव, हर गाँव एक शानदार खेल मैदान! ओलंपियन खिलाड़ियों और अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों से सुनिए कि मान सरकार ने खेलों के लिए किस प्रकार अनुकरणीय कार्य किया है और राज्य भर में बन रहे 3,100 खेल मैदानों की श्रृंखला की सराहना की है”।

मालूम हो कि खेल कूद के मामले में पंजाब हमेशा अग्रीण रही है। चाहे वह कबड्डी हो या फिर हॉकी या फिर अन्य खेल, पंजाब से बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश-विदेश में भारत का नाम ऊंचा करते है और देश के लिए पदक जीतते है। इसकी को ध्यान में रखते हुए CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को मिलने की उम्मीद है। अब उन्हें अभ्यास के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। गांवों में ही बेहतर खेल सुविधाएं मिलने से अधिक संख्या में युवा खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।

CM Bhagwant Mann सरकार का मानना है कि बेहतर खेल अवसंरचना तैयार होने से राज्य में नई खेल प्रतिभाओं की पहचान करना आसान होगा। स्कूल, कॉलेज और स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026