CM Bhagwant Mann: पंजाब में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने रोडवेज और पीआरटीसी (PRTC) के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए बड़ी संख्या में नई बसें शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
सरकार का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करना है। इसकी जानकारी खुद पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने एक्स के माध्यम से दी है।
राज्य में नई 700 बसों का होगा संचालन
पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, हम लगभग 700 नई बसें खरीदने जा रहे हैं। इसके लिए हमने एक टेंडर निकाला था, जिसमें टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड जैसी दो बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया।
#WATCH | Chandigarh | Punjab Minister Harpal Singh Cheema says, “…Under the leadership of Punjab CM Bhagwant Singh Mann, we are set to purchase around 700 new buses. We floated a tender for this, in which two major companies, Tata Motors and Ashok Leyland, participated. The… pic.twitter.com/qclZwPCpXw
— ANI (@ANI) July 11, 2026
यह टेंडर अशोक लेलैंड को मिला, जिसका मतलब है कि पंजाब सरकार के बेड़े में 700 नई बसें शामिल होंगी। ये बसें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं। उदाहरण के लिए, इनमें बाहर और अंदर कैमरे और GPS सिस्टम लगे होंगे, जिससे हम हर बस की लोकेशन और मूवमेंट को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। मैं इसे पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानता हूं। हमने टिकट खरीदने की प्रक्रिया को भी डिजिटल कर दिया है”।
डिजिटल पेमेंट के माध्यम से खरीद सकेंगे टिकट
दी जानकारी के मुताबिक डिजिटल पेमेंट के ऑप्शन होने से, युवा पीढ़ी समेत कोई भी व्यक्ति घर बैठे टिकट बुक कर सकता है और तय समय पर बस में चढ़ सकता है। इसके साथ ही, हमारी बसों की कुल संख्या 3,546 हो गई है, जिससे पंजाब पब्लिक सेक्टर में बसों की संख्या के मामले में देश में पहले नंबर पर आ गया है। हम अपनी बसों की संख्या में 56% की बढ़ोतरी कर रहे हैं, और मेरा मानना है कि इससे पंजाब के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
