---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी समेत कई अवैध हथियार बरामद; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 21, 2026 2:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। सबसे खास बात है कि नशे के खिलाफ जब से अभियान चलाया गया है, अभी तक 54 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

इसके अलावा कई किलोग्राम ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है। इसी बीच पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स  को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने संयुक्त अभियान में दो आरोपियों – जैकी कुमार उर्फ ​​जैकी और विकास अरोरा – को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ​​ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दो आरोपियों – जैकी कुमार उर्फ ​​जैकी और विकास अरोरा – को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों पर बठिंडा के एक व्यापारी को लूटने की योजना बनाने का आरोप है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार दिल्ली से मंगवाए गए थे और आगे की कड़ियों की पुष्टि की जा रही है”।

CM Bhagwant Man की अगुवाई में बदला राज्य का हुलिया

जानकारी के मुताबिक आरोपी विकास अरोरा का आपराधिक इतिहास है, जिसमें घरेलू हिंसा का मामला भी शामिल है। आगे की जांच जारी है। बरामदगी – 2 देसी .32 बोर पिस्तौलें, मैगज़ीन और 4 जिंदा कारतूस। पंजाब पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूरे पंजाब में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य का हुलिया तेजी से बदल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही है तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगी है। इसके अलावा राज्य में भी नशे और अपराध में कमी देखी जा रही है। सीएम मान द्वारा इसके रोकथाम के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 6, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 6, 2026