---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 60 से अधिक ड्रग्स गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 381 दिन पूरे हो चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 18, 2026 12:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 381 दिन पूरे हो चुके है। पुलिस द्वारा लगातार ड्रग्स तस्कर पर कार्रवाई की जा रही है। आलम यह है कि अभी तक 53 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। यहां तक की बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर भी लगाम लगी है। गौरतलब है कि राज्य में भी नशे पर लगातार देखी जा रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अहम जानकारी दी है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 69 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 547 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम अफीम, 918 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 544 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,300 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

58 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 69 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 381 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 53965 हो गई है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 69 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन – 547 ग्राम। 550 ग्राम अफीम जब्त। कुल बरामद ड्रग्स – 918 किलोग्राम।  544 फूल कैप्सूल बरामद। कुल खर्च की गई राशि -1300 रुपये।

381 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के संदिग्धों की कुल संख्या -53965,  एसपीपीडीएसपी (पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को छोड़कर) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपियों पर नजर रखी। 58 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026