CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। सबसे खास बात है कि नशे के खिलाफ जब से अभियान चलाया गया है, अभी तक 54 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इसके अलावा कई किलोग्राम ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है। इसी बीच पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने संयुक्त अभियान में दो आरोपियों – जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोरा – को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दो आरोपियों – जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोरा – को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
In a major breakthrough, the Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in a joint operation with @BathindaPolice, apprehends two accused — Jacky Kumar @ Jacky and Vikas Arora — along with illegal weapons.
The arrested accused were allegedly planning to rob a businessman in… pic.twitter.com/95OR3iokda
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 21, 2026
गिरफ्तार आरोपियों पर बठिंडा के एक व्यापारी को लूटने की योजना बनाने का आरोप है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार दिल्ली से मंगवाए गए थे और आगे की कड़ियों की पुष्टि की जा रही है”।
CM Bhagwant Man की अगुवाई में बदला राज्य का हुलिया
जानकारी के मुताबिक आरोपी विकास अरोरा का आपराधिक इतिहास है, जिसमें घरेलू हिंसा का मामला भी शामिल है। आगे की जांच जारी है। बरामदगी – 2 देसी .32 बोर पिस्तौलें, मैगज़ीन और 4 जिंदा कारतूस। पंजाब पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूरे पंजाब में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य का हुलिया तेजी से बदल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही है तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगी है। इसके अलावा राज्य में भी नशे और अपराध में कमी देखी जा रही है। सीएम मान द्वारा इसके रोकथाम के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है।
