---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार का सराहनीय कदम, 300 से अधिक बच्चों ने जेईई मेन्स किया पास; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार सराहनीय कदम उठा रही है। छात्रों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2026 3:26 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार सराहनीय कदम उठा रही है। छात्रों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा मॉर्डन क्लास रूम, वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी, छात्रों के लिए फ्री बस की सुविधाएं समेत कई अन्य सराहनीय कदम उठ रहा है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। दरअसल सीएम भगंवत मान की अगुवाई में राज्य की शिक्षा को एक नई दिशा मिली है। इसी बीच पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक अहम जानकारी साझा की है। दरअसल हाल ही में आए जेईई मेन्स के नतीजों ने सबकों चौंका दिया है। दरअसल सरकार स्कूलों को 300 से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

शिक्षा के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann का सराहनीय कदम

पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने जानकारी देते हुए बताया कि मान सरकार की शिक्षा क्रांति की बड़ी सफलता!! सरकारी स्कूलों के 305 बच्चों ने जेईई मेन्स 1 उत्तीर्ण किया। इनमें से 5 बच्चे श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से हैं। पिछले वर्ष 187 बच्चों ने जेईई उत्तीर्ण किया था। एक वर्ष में यह संख्या दोगुनी हो गई है।

इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने अमृतसर साहिब जिले के झिता कलां गांव के स्कूल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, प्रदर्शन से लेकर दोपहर के भोजन तक हर चीज का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया और NEET जैसी परीक्षाओं में बच्चों की सफलता के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने हासिल किया नया कीर्तिमान

शिक्षा के क्षेत्र में सीएम भगवंत मान सरकार ने कई जरूरी कदम उठाएं है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि पंजाब की सरकारी स्कूल शिक्षा प्रणाली को राष्ट्रीय मानक के रूप में पहचाना जा रहा है। राज्य ने पढ़ाई-लिखाई के परिणाम, करियर मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम सुधार और शिक्षण गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है, जिससे देश के अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित हुआ है।

सबसे खास बात है कि सरकार स्कूल के बच्चे जेईई-नीट जैसी कठिन परीक्षाएं उत्तीर्ण कर रहे है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार जबरदस्त कार्य कर रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026