---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स के क्षेत्र में पंजाब सरकार का नया कीर्तिमान, खेल के लिए 1800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने खेलों के विकास के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2026 2:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने खेल जगत में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने खेलों के विकास के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य में खेल रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। सरकार का कहना है कि अब खिलाड़ियों को अपने खेल पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

सरकार उनकी सभी जरूरतों और सुविधाओं की जिम्मेदारी लेगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से आने वाले समय में पंजाब को खेल के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान मिलेगी। बता दें कि CM Bhagwant Mann के इस फैसले से युवाओं को फायदा मिलेगा।

पंजाब सरकार ने खेल के लिए जारी किया 1800 करोड़ रूपये का बजट

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब खेल क्रांति इतिहास रचने की ओर अग्रसर! राज्य के इतिहास में पहली बार, खेलों के लिए 1800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है,

जिसमें तैयारी के लिए लाखों रुपये की सहायता और प्रतिभागियों और विजेताओं के लिए करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कार शामिल हैं”।

3000 मैदानों का हो रहा है निर्माण

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर साफ तोर पर दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक मैदानों में वॉलीबॉल, नेटबॉल, बास्केटबॉल के लिए ट्रैक हैं, साथ ही एक बाथरूम भी है। खेल हॉल में उनके कमरे, जिम और इंडोर जिम हैं। खेल बजट में वृद्धि का सबसे बड़ा फायदा राज्य के खिलाड़ियों को मिलने की उम्मीद है। सरकार युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।

इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं को भी और मजबूत किया जा सकता है। इससे खेलों के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

H-1B Visa

जून 7, 2026