---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में जारी तीर्थयात्रा योजना के तहत लाखों लोगों को पहुंचा फायदा, जल्द नए रूटों पर भी आरंभ होगी यात्रा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राज्य के हजारों परिवारों के लिए आस्था और सुविधा का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 22, 2026 5:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राज्य के हजारों परिवारों के लिए आस्था और सुविधा का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक लाखों श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और आम नागरिकों को बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। वहीं अब इस मामले में आप नेता ने जानकारी दी है कि जल्द हरिद्वार, खाटूश्याम, सालासर बालाजी जैसे धार्मिक स्थानों पर भी यात्रा शुरू होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाखों लोगों को मिला फायदा

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलजीत पन्नू ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि “अब तक 3.5 लाख लोग मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का फ़ायदा उठा चुके हैं। आने वाले दिनों में हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए नए रूट भी शुरू किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने के साथ-साथ दूसरी सुविधाओं का भी पूरा इंतज़ाम किया गया है। विपक्ष मान सरकार की योजनाओं की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा मुख्यमंत्री की तीर्थयात्रा पर किए जा रहे बेबुनियाद हमले विपक्ष की हताशा का नतीजा हैं”।

क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

बता दें कि पंजाब सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क या सरकार द्वारा प्रायोजित तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं।

इस योजना का संचालन पंजाब सरकार द्वारा संबंधित विभागों के सहयोग से किया जाता है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। साथ ही राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026