---Advertisement---

विकास और विरासत के संतुलन से हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर-समृद्ध बनाना चाहते हैं CM Yogi Adityanath, जानिए कहां हुआ 748 करोड़ के 153 परियोजनाओं का लोकार्पण

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विकास की लहर सब देख सके और इसके लिए सरकार की तरफ से अलग अलग जगह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है जो लोगों के लिए तोहफे से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 4:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार की तरफ से हर शहर में विकास का कार्य किया जा रहा है। करोड़ों की लागत में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों को दी जाती है। वहीं इस सबके बीच बहराइच कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 वर्ष पहले, भू माफिया, सैंड माफिया, वन माफिया, ये सभी सत्ता के संरक्षण में बहराइच के प्राकृतिक संसाधनों को लूटते थे। इतना ही नहीं इस परियोजना पर बात करते हुए आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। 748 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का कहां लोकार्पण किया गया है।

विकास परियोजनाओं के साथ CM Yogi Adityanath का लोगों को सौगात

इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि “विकास की प्रत्येक परियोजना जनविश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम और जनकल्याण की प्रत्येक योजना अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने का आधार है। इसी भावना के साथ आज जनपद बहराइच और श्रावस्ती के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में ₹748 करोड़ से अधिक लागत की 153 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करूंगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक, चाबी, स्टडी किट एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।”

उत्तर प्रदेश के निर्माण को किस तरह मिलेगी नई गति 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की यह यात्रा विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई गति देगी। योगी सरकार के मुताबिक हुआ आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय विरासत, पर्यटन और प्राकृतिक संपदा को भी सशक्त बना रही है।। 

परियोजनाओं से कैसे उत्तर प्रदेश के लोगों को होगा फायदा

बहराइच के महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों में 352 करोड़ से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होने  से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन को बढ़ावा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि तथा स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार सुनिश्चित होगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा आधुनिक विकास कार्यों के समन्वय के साथ बहराइच नई पहचान गढ़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026