---Advertisement---

श्रावस्ती का होगा कायाकल्प, CM Yogi Adityanath 83 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के सीएम लगातार जिलों में विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 21, 2026 2:08 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने का समय बच गया है। जिसे देखते हुए CM Yogi Adityanath और उनकी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री की तरफ से लगातार जिलों में विकास परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है। जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही विकास भी तेजी से होगा।

इस बीच सीएम योगी आज श्रावस्ती  में करीब 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि उनकी अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “भगवान बुद्ध की पावन तपोभूमि एवं सांस्कृतिक धरोहर श्रावस्ती तथा भिनगा विधानसभा क्षेत्रों में ₹396 करोड़ से अधिक की लागत से 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी, स्टडी किट एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।

ये विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं नागरिक सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश सरकार जनभागीदारी को विकास का आधार मानते हुए प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और उसकी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सतत कार्य कर रही है। यही प्रयास श्रावस्ती को विरासत, पर्यटन और समग्र विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का मजबूत आधार बनेगा”।

उत्तर प्रदेश रच रहा है या कीर्तिमान

गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि यूपी में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होना है।

महज कुछ ही महीने का समय बच गया है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे है। साथ ही अभी तक कई जिलों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा चुका है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026