CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने का समय बच गया है। जिसे देखते हुए CM Yogi Adityanath और उनकी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री की तरफ से लगातार जिलों में विकास परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है। जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही विकास भी तेजी से होगा।
इस बीच सीएम योगी आज श्रावस्ती में करीब 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि उनकी अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “भगवान बुद्ध की पावन तपोभूमि एवं सांस्कृतिक धरोहर श्रावस्ती तथा भिनगा विधानसभा क्षेत्रों में ₹396 करोड़ से अधिक की लागत से 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी, स्टडी किट एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।
तथागत की पावनस्थली
प्रगति पथ पर श्रावस्ती…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाले नगरों का समग्र विकास निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार आधुनिक… pic.twitter.com/0Y1Pvu4Edq
— Government of UP (@UPGovt) July 21, 2026
ये विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं नागरिक सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश सरकार जनभागीदारी को विकास का आधार मानते हुए प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और उसकी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सतत कार्य कर रही है। यही प्रयास श्रावस्ती को विरासत, पर्यटन और समग्र विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का मजबूत आधार बनेगा”।
उत्तर प्रदेश रच रहा है या कीर्तिमान
गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि यूपी में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होना है।
महज कुछ ही महीने का समय बच गया है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे है। साथ ही अभी तक कई जिलों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा चुका है।
